बनीखेत के बैकुंठनगर में हल्की बारिश से भी सड़कें हो रही जलमग्न

पानी की सही निकासी करने के लिए प्रशासन से उचित कदम उठाने का किया आग्रह  बनीखेत के बैकुंठनगर में पानी की निकासी न होने पर लोगों का एक प्रतिनिधि...

बनीखेत के बैकुंठनगर में हल्की बारिश से भी सड़कें हो रही जलमग्न

बनीखेत के बैकुंठनगर में हल्की बारिश से भी सड़कें हो रही जलमग्न

पानी की सही निकासी करने के लिए प्रशासन से उचित कदम उठाने का किया आग्रह 

बनीखेत के बैकुंठनगर में पानी की निकासी न होने पर लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अनिल भारद्वाज से मिला। इस दौरान लोगों ने पानी की सही निकासी करने की मांग की और इस बारे में प्रशासन से उचित कदम उठाने का आग्रह किया। दिलीप कुमार, शिव ठाकुर, किशोरी लाल, अजय ठाकुर और अन्य लोगों का कहना है कि बैकुंठनगर में हल्की बारिश होने पर सड़कें और गलियां जलमग्न हो रही हैं। पानी की निकासी के लिए तीन पुलियों का निर्माण किया है, जिनमें से दो पुलियां बंद हैं और एक ही पुली के सहारे पानी की निकासी हो रही है। इस समस्या के बारे में नेशनल हाईवे प्राधिकरण को कई बार अवगत करवाया गया है। मगर अभी तक इसकी सुध नहीं ली गई है। अब बंद पड़ीं दो पुलियों को खोला जाए, ताकि पानी की निकासी सही ढंग से हो सके।