किसान के बेटे ने तीन स्वर्ण पदक जीत कर चमकाया चुराह का नाम

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन अब अमृतसर में होने वाली ऑल इंडिया ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप...

किसान के बेटे ने तीन स्वर्ण पदक जीत कर चमकाया चुराह का नाम

किसान के बेटे ने तीन स्वर्ण पदक जीत कर चमकाया चुराह का नाम

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन अब अमृतसर में होने वाली ऑल इंडिया ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भाग लेंगे देसराज

चुराह की चांजू पंचायत के गांव बेही के देस राज ने कांगड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है।
देस राज ने जूनियर भार वर्ग में पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीतकर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता 9 और 10 मई को हुई। देस राज एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता दीवान चंद किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद देस राज ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। अब देस राज 31 मई को अमृतसर में होने वाली ऑल इंडिया ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें