जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर कस्सा माता मंदिर में अचानक आग लग गई। यह घटना वीरवार को दोपहर एक बजे हुई। मंदिर परिसर के भीतर माता के चिह्नों...
मंदिर में लगी आग, माता के चिह्नों पर लगाए वस्त्र जले
जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर कस्सा माता मंदिर में अचानक आग लग गई। यह घटना वीरवार को दोपहर एक बजे हुई।
मंदिर परिसर के भीतर माता के चिह्नों पर लगाए वस्त्र जल गए। इस मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत मंदिर का रुख किया। करीब डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर मंदिर परिसर में पहुंचे और मंदिर में सफाई के बाद विधिवत रूप से माता को चिह्नों पर वस्त्र अर्पित किए। जिले भर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मंदिर में दीये जले होने के कारण आग लग गई।