चंबा। चामुंडा मंदिर के पास जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे चीड़ के पेडों का जंगल दहक उठा। आग के कारण पहाड़ी से जुम्महार जाने वाले मार्ग पर प...
चामुंडा माता मंदिर के साथ जंगल में भड़की आग
चंबा। चामुंडा मंदिर के पास जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे चीड़ के पेडों का जंगल दहक उठा। आग के कारण पहाड़ी से जुम्महार जाने वाले मार्ग पर पत्थर गिरने लगे।
इससे राहगीरों और वाहन चालकों को संभलकर आवाजाही करनी पड़ी। बुधवार दोपहर के समय जंगल में यह आग भड़की। यह देखते ही देखते पूरे जंगल में फैल गई। आग को बुझाने के लिए वन कर्मी भी पहुंच गए। आग बुझाने के लिए उनके हाथों में झाड़ियों के लट्ठ के अलावा कुछ भी नहीं था। आग पर इसी लट्ठ से वार कर बुझाने का प्रयास करते रहे। शाम तक जंगल से धुआं उठता रहा। डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि आग लगाने वाले शरारती तत्वों का सुराग नहीं मिल पाया। विभागीय कर्मचारी आग बुझाने में डटे थे।