आग ने छीन लिया सर्दियों का सहारा, 1200 घास के पूले राख

भजोत्रा पंचायत में आग लगने से अनीता के परिवार की सर्दियों के लिए जुटाई गई करीब 1200 बैठी घास जलकर राख हो गई। पशुओं के चारे के लिए परिवार ने मेहनत से घ...

आग ने छीन लिया सर्दियों का सहारा, 1200 घास के पूले राख

आग ने छीन लिया सर्दियों का सहारा, 1200 घास के पूले राख

भजोत्रा पंचायत में आग लगने से अनीता के परिवार की सर्दियों के लिए जुटाई गई करीब 1200 बैठी घास जलकर राख हो गई। पशुओं के चारे के लिए परिवार ने मेहनत से घास जमा की थी, लेकिन आगजनी की घटना ने उसकी सारी तैयारी बर्बाद कर दी।

अब सर्दियों में पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करना परिवार के सामने बड़ी चुनौती बन गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान पवन कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की सिफारिश की। नायब तहसीलदार तेलका अजय सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। नियमानुसार राहत देने के लिए नुकसान का आकलन करवाया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें