पहले गैस सिलिंडर, अब महंगाई ने दिया गृहणियों को दिया झटका

गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब रसोई में लगने वाला तेल का तड़का भी महंगा हो गया है। पिछले एक हफ्ते में तेल के दाम दस से बीस रुपये बढ़ गए है...

पहले गैस सिलिंडर, अब महंगाई ने दिया गृहणियों को दिया झटका

पहले गैस सिलिंडर, अब महंगाई ने दिया गृहणियों को दिया झटका

गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब रसोई में लगने वाला तेल का तड़का भी महंगा हो गया है। पिछले एक हफ्ते में तेल के दाम दस से बीस रुपये बढ़ गए हैं।
इसके साथ ही घी, चावल और रिफाइंड के दामों में भी वृद्धि हुई है। आने वाले समय में तेल, घी, रिफाइंड और चावल के दामों में और वृद्धि होने की उम्मीद है। तेल और रिफाइंड के दाम बढ़ने से गरीबों की थाली का बजट बिगड़ गया है। पहले तेल की बोतल 160 रुपये में मिलती थी, अब इसकी कीमत 180 रुपये प्रति बोतल हो गई है। अन्य ब्रांड के तेल की बोतल पहले 180 रुपये में मिलती थी। इसकी कीमत 190 रुपये तक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह में लगातार दामों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। चावल के 25 किलो की बोरी जहां 1300 रुपये में मिलती थी। अब इसकी कीमत 1400 रुपये तक पहुंच गई है। रिफाइंड पहले 140 रुपये पैकेट और अब 160 की मंहगा हो गया है। दुकानदारों में कमल कुमार, सूरज शर्मा, डिंपल कुमार, ललित कुमार ने बताया कि पिछले करीब सात महीनों के बाद तेल, रिफाइंड और चावलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर भी असर पड़ रहा है। सबसे अधिक प्रभाव उन दुकानदारों को हो रहा है जो चाय के साथ पकौड़े और समोसे बनाने के लिए तेल या रिफाइंड का प्रयोग करते हैं। लोगों में सुरजीत सिंह, दलीप कुमार, साहिल, निशा देवी, पल्लवी देवी, कविता कुमारी, रबिना, जमसीद बेगम ने बताया कि पहले सिलिंडरों के दाम में होने वाली वृद्धि ने उनके घर का बजट बिगाड़ा अब सरसों का तेल, चावल, रिफाइंड के दाम में वृद्धि से घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के प्रयास करने चाहिए।