उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत जुंगरा के सहवा गांव में शादी समारोह में छत गिरने से घायल हुए पांच लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चिकित्स...
छत गिरने से घायल पांच लोग मेडिकल काॅलेज रेफर
उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत जुंगरा के सहवा गांव में शादी समारोह में छत गिरने से घायल हुए पांच लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक घायलों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। शनिवार दोपहर शादी समारोह के दौरान अचानक मकान की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में 30 लोग घायल हुए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद तीसा अस्पताल से चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरदीप ने बताया कि तीसा अस्पताल से रेफर किए गए सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।