मौसम विभाग शिमला ने हिमाचल के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में फ्लैश फ्लड को लेकर जारी किया रेड अलर्ट हिमाचल प्रदेश में भा...
अगले 24 घंटों के लिए हिमाचल के पांच जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट
मौसम विभाग शिमला ने हिमाचल के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में फ्लैश फ्लड को लेकर जारी किया रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगाता जारी है। हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूप खिलने से लगातार हो रही बारिश से कुछ राहत मिली है। लेकिन अब एक बार फिर अगले 24 घंटे हिमाचल पर भारी रहने वाले है। मौसम विभाग शिमला ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में फ्लैश फ्लड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।