चंबा-पठानकोट एनएच पर पुलिस की एसटीएफ टीम ने कटोरीबंगला में नाकाबंदी के दौरान वर्ना कार में सवार अमृतसर के चार युवकों से 204 ग्राम चिट्टा बरामद करने मे...
204 ग्राम चिट्टे सहित चार युवक अरेस्ट
चंबा-पठानकोट एनएच पर पुलिस की एसटीएफ टीम ने कटोरीबंगला में नाकाबंदी के दौरान वर्ना कार में सवार अमृतसर के चार युवकों से 204 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया गया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने चिटटा तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसर पुलिस की एसटीएफ टीम ने एएसआई परमेश शर्मा की अगुवाई में कटोरी बंगला में नाका लगा रखा था। इसी दौरान पठानकोट से चंबा की ओर आ रही कार को निरीक्षण के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार चार युवक घबरा गए। पुलिस की पूछताछ में कार सवार युवकों ने अपनी पहचान गुरदास सिंह वासी गांव गुरकी बडाली पोस्ट आफिस चयारटा, सोनू पुत्र धनी राम वासी गांव सुंदरनगर मुस्तफाबाद, प्रदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी सुभाष नगर 88 फीट रोड और गुरदीप सिंह पुत्र मुख्तार सिंह वासी मुस्तफाबाद हवेलियां पोस्ट आफिस विजयनगर जिला अमृतसर के तौर पर बताई। पुलिस ने युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर संदेह के आधार पर 204 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफतार कर हवालात में बंद कर दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।