मेला स्थल पर इधर-उधर बिखरा हुआ दिख रहा कूड़ा बनीखेत के पधर मैदान में मनाए जा रहे जिला स्तरीय आषाढ़ मेले में सफाई व्यवस्था शून्य है। जगह-जगह प्...
आषाढ़ नाग मेले में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
मेला स्थल पर इधर-उधर बिखरा हुआ दिख रहा कूड़ा
बनीखेत के पधर मैदान में मनाए जा रहे जिला स्तरीय आषाढ़ मेले में सफाई व्यवस्था शून्य है। जगह-जगह प्लास्टिक और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मेला स्थल पर कोई भी डस्टबिन न होने के कारण लोग प्लास्टिक की थैलियां इधर-उधर फेंक रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि जिन लोगों ने बर्गर, आइसक्रीम, मिठाई, पॉपकॉर्न और खाने-पीने के स्टॉल लगाए हैं, उनमें से भी अधिकतर ने कोई डस्टबिन नहीं रखे हैं। इससे लोग खाने के बाद कागज, खाली गिलास और प्लेटें इधर-उधर फेंक रहे हैं। मेला स्थल पर कूड़ा इधर-उधर बिखरा हुआ दिख रहा है। इससे वातावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है, साथ में मेला देखने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मेला स्थल पर कूड़ेदान लगाए जाएं और जिन दुकानों से कचरा निकलता है, उन सबके आगे कूड़ादान लगाया जाए। उप मंडलाधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज का कहना है की मामला उनके ध्यान में लाया गया है। सब दुकानदारों को कूड़ादान रखने के निर्देश जारी किए जाएंगे।