अंद्राल सेरी पंचायत के गांव दुर्गापुर (बगोलू) निवासी कमलेश शर्मा पुत्र विद्या सागर शर्मा के मकान के पास भूस्खलन होने से रिटेनिंग वॉल गिरी विक...
सगोटी गांव में गोशाला और दुर्गापुर में रिटेनिंग वॉल गिरी
अंद्राल सेरी पंचायत के गांव दुर्गापुर (बगोलू) निवासी कमलेश शर्मा पुत्र विद्या सागर शर्मा के मकान के पास भूस्खलन होने से रिटेनिंग वॉल गिरी
विकास खंड सलूणी के तेलका परिक्षेत्र में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों को नुकसान पहुंचा है और कई गोशालाएं ध्वस्त हो गई हैं। अंद्राल सेरी पंचायत के गांव दुर्गापुर (बगोलू) निवासी कमलेश शर्मा पुत्र विद्या सागर शर्मा के मकान के पास भूस्खलन होने से रिटेनिंग वॉल गिर गई है। मकान पर सीधा खतरा मंडराने से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने प्रशासन से निरीक्षण और राहत कार्य की मांग की है। सगोटी गांव में मालती देवी पत्नी चतर सिंह की गोशाला भारी वर्षा से पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हालांकि कोई पशु हताहत नहीं हुआ, लेकिन पशुधन के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित स्थलों का तुरंत सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा और पुनर्निर्माण सहायता देने की मांग की है। साथ ही भू-संवेदनशील क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा उपाय करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में जान-माल का नुकसान रोका जा सके।