उपतहसील धरवाला की दूरस्थ खुंदेल पंचायत में ऐतिहासिक गिरड माता मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में मंदिर परिसर और गर्भ गृह में स्थापित काले पत्थर की...
चंबा के मैहला में गिरड माता मंदिर राख, खुंदेल पंचायत में बिजली के शार्ट सकिर्ट से सुलगी लपटों ने मचाई तबाही
उपतहसील धरवाला की दूरस्थ खुंदेल पंचायत में ऐतिहासिक गिरड माता मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में मंदिर परिसर और गर्भ गृह में स्थापित काले पत्थर की मूर्तियां भी खंडित हो गई है। इनमें एक मूर्ति राजस्थान के अजमेर से लाकर स्थापित की गई थी। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट माना जा रहा है। शुक्रवार सवेरे गिरड माता मंदिर से अचानक आग की लपटें उठनी आरंभ हो गई। देखते ही देखते बेकाबू आग ने पूरे मंदिर परिसर को चपेट में ले लिया। मंदिर को आग से घिरता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य आरंभ कर दिए। मगर आग इतनी तेजी से फैली कि देवदार की लकड़ी से निर्मित पूरा मंदिर जलकर राख हो गया।
उल्लेखनीय है कि खुंदेल पंचायत के गिरड माता मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था थी। इस मंदिर में हर वर्ष जातर मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें हजारों की तादाद में लोग माता के दरबार में हाजिरी भरकर मन्नतें मांगते थे। खुंदेल पंचायत स्थिति ऐतिहासिक गिरड माता मंदिर आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया है। खुंदेल पंचायत की पूर्व प्रधान आरती शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। मंदिर को आग लगने की सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग के कारण मंदिर के जलने की सूचना उपमंडलीय प्रशासन को भी दे दी गई है।