कन्या विद्यालय को 44 लाख रुपये से मिला अतिरिक्त भवन

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में 44 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित अतिरिक्त भवन का सोमवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लोकार्पण...

कन्या विद्यालय को 44 लाख रुपये से मिला अतिरिक्त भवन

कन्या विद्यालय को 44 लाख रुपये से मिला अतिरिक्त भवन

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में 44 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित अतिरिक्त भवन का सोमवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि विभागीय नीतियों की सफलता का आधार शिक्षक हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभागीय कर्मी भविष्य की चुनौतियों के दृष्टिगत विशेष तत्परता रखेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल एवं कन्या चंबा का गौरवशाली इतिहास रहा है और यह संस्थान न केवल चंबा जिला बल्कि समूचे प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल हैं।
ऐसे शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण विकास का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बेहतर है, यहां के विद्यालयों को सशक्त बनाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
उन्होंने छात्राओं द्वारा पारंपरिक लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 15 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां का दौरा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।