मणिमहेश के लिए 25 से शुरू होगी हेलिकाप्टर सेवा, दो विमानन कंपनियां पहुंचीं, श्रद्घालुओं को मिलेगी सुविधा

विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए होली स्थित हेलिपैड से 25 अगस्त से मणिमहेश के लिए नियमित हेलिकाप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। यात्रा संचालन के...

मणिमहेश के लिए 25 से शुरू होगी हेलिकाप्टर सेवा, दो विमानन कंपनियां पहुंचीं, श्रद्घालुओं को मिलेगी सुविधा

मणिमहेश के लिए 25 से शुरू होगी हेलिकाप्टर सेवा, दो विमानन कंपनियां पहुंचीं, श्रद्घालुओं को मिलेगी सुविधा

विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए होली स्थित हेलिपैड से 25 अगस्त से मणिमहेश के लिए नियमित हेलिकाप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। यात्रा संचालन के लिए अधिकृत दोनों विमानन कंपनियां थंबी एविएशन और चिपसन एविएशन होली हेलिपैड पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने उड़ान से जुडी सभी तकनीकी व प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि होली हेलिपैड मुख्य सडक़ के बिलकुल पास है, जिससे यात्रियों को पैदल चलने की परेशानी नहीं होगी और आवाजाही बेहद सुगम रहेगी। हेलिपैड परिसर के पास एक विशाल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जहां एक साथ सैकड़ों वाहनों को सुरक्षित पार्क किया जा सकता है। 

यह रहेगा किराया

भरमौर। मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान हेलिटैक्सी सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग आरंभ हो गई है। भरमौर से गौरीकुंड के लिए एकतरफा किराया 3828 रुपए रहेगा, जबकि होली से गौरीकुुंड के लिए एकतरफा किराया 6255 रुपए रहेगा।