Himachal: अनिरुद्ध बोले- चिट्टे में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, विक्रमादित्य का बयान पर ये कहा

प्रदेश में चिट्टे की तस्करी में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। चिट्टे के खात्मे को लेकर राज्य सरकार और सख्त हो गई है। बुधवार को शिमला...

Himachal: अनिरुद्ध बोले- चिट्टे में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, विक्रमादित्य का बयान पर ये कहा

Himachal: अनिरुद्ध बोले- चिट्टे में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, विक्रमादित्य का बयान पर ये कहा

प्रदेश में चिट्टे की तस्करी में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। चिट्टे के खात्मे को लेकर राज्य सरकार और सख्त हो गई है। बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह जानकारी दी। 19 जनवरी को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठठ में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चिट्टे के कारोबार से संपत्तियां बनाई हैं, उसे नष्ट किया जाएगा और उसे पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।  अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि चिट्टे को लेकर सरकार गंभीर है। 21 व 22 जनवरी को पंचायतों में एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं होंगी। चिट्टा तस्करी की सूचना देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा। कहा कि सीमा क्षेत्र की करीब 264 पंचायतें चिट्टे की समस्या से ज्यादा प्रभावित हैं। नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पंचायतों की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इसमें ब्लाॅक, उपमंडल, जिला और फिर राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।