नशे की गिरफ्त में हिमाचल के युवा, चिट्टा खरीदने के लिए एक लाख में गिरवी रख दी कार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक युवक ने नशे की मांग को पूरा करने के लिए अपनी कार को एक लाख रुपये में गिरवी रख दिया। युवाओं को नशे की लत ने बर्बा...

नशे की गिरफ्त में हिमाचल के युवा, चिट्टा खरीदने के लिए एक लाख में गिरवी रख दी कार

नशे की गिरफ्त में हिमाचल के युवा, चिट्टा खरीदने के लिए एक लाख में गिरवी रख दी कार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक युवक ने नशे की मांग को पूरा करने के लिए अपनी कार को एक लाख रुपये में गिरवी रख दिया।

युवाओं को नशे की लत ने बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं नशा खरीदने के लिए किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो गए हैं। चिट्टे के नशे ने जिला शिमला के युवाओं को अपराध के दलदल में भी धकेलना शुरू कर दिया है। जांच में सामने आया है कि नशे की मांग को पूरा करने के लिए युवक ने अपनी कार को एक लाख रुपये में गिरवी रख दिया। कार गिरवी रखने के बाद युवक चिट्टा खरीदकर शिमला आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें शोघी के समीप दबोचा लिया। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में नशे के लिए इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की थी। पिछले दिनों शहर में छीनाझपटी के मामलों के पीछे की वजह भी नशा ही बताया जा रहा है। शिमला में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। नए साल में ही जिले में नशा तस्करी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसमें दूसरे राज्यों के सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत दस लोगों को भेजा जा चुका है जेल

जिला पुलिस अभी तक दस ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इन आरोपियों को तीन महीने तक जेल में ही रखा जाएगा और इसके बाद जरूरत पड़ी तो इस सजा और और बढ़ाया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक नशा तस्करी में संलिप्त यह आरोपी कई बार पकड़े जाने के बावजूद नशा तस्करी में संलिप्त हैं। इससे जिले की युवा पीढ़ी पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।