हिमांशु राणा बने जयसिंहपुर युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे में बदलाव करते हुए हिमांशु राणा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।...

हिमांशु राणा बने जयसिंहपुर युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

हिमांशु राणा बने जयसिंहपुर युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे में बदलाव करते हुए हिमांशु राणा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिमांशु राणा से पहले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भानु कटोच संभाल रहे थे।जयसिंहपुर कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष जसवंत ढडवाल ने हिमांशु राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमांशु के जोश और अनुभव से क्षेत्र में युवा कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत व सक्रिय होगा। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु राणा ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ना है। हिमांशु ने यह भी संकेत दिया कि वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद जल्द ही युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
इस बीच हिमांशु राणा के अध्यक्ष बनने पर जयसिंहपुर और लंबागांव क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें