सलूणी में सजे हिंदू सम्मेलन में सनातन धर्म पर बांटा ज्ञान

जवाहर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामायण पर नाटक, देशभक्ति के गीतों पर दी प्रस्तुति  RSS की ओर से गुरुवार को सलूणी खंड में हिंदू सम्मेलन का आयोज...

सलूणी में सजे हिंदू सम्मेलन में सनातन धर्म पर बांटा ज्ञान

सलूणी में सजे हिंदू सम्मेलन में सनातन धर्म पर बांटा ज्ञान

जवाहर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामायण पर नाटक, देशभक्ति के गीतों पर दी प्रस्तुति 

RSS की ओर से गुरुवार को सलूणी खंड में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर सह प्रांत कार्यवाह डा. विपन ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सम्मेलन में विधायक डीएस ठाकुर भी विशेष तौर से मौजूद रहे। मुख्य वक्ता डा. विपन ने संघ व भारतीय पुरानी तमाम पद्धति व शिक्षा के बारे विस्तार से जानकारी दी। वक्ता पंडित नरेश ने सनातन धर्म के बारे विस्तार से चर्चा की। कविता ठाकुर ने मातृशक्ति के बारे जानकारी दी। हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक मुकेश शर्मा व सह संयोजक खेम राज ने समस्त अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। जवाहर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामायण पर नाटक , देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी। प्रत्यक्ष ठाकुर ने राम आएंगे-आएंगे राम आएंगे भजन गाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।