ऐतिहासिक चौगान पांच माह के लिए बंद

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोगों से चौगान के जीर्णोद्धार कार्यों में सहयोग की अपील की जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक चंबा चौगान को आगामी पांच महीनों के लि...

ऐतिहासिक चौगान पांच माह के लिए बंद

ऐतिहासिक चौगान पांच माह के लिए बंद

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोगों से चौगान के जीर्णोद्धार कार्यों में सहयोग की अपील की

जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक चंबा चौगान को आगामी पांच महीनों के लिए आमजन के प्रवेश हेतु पूरी तरह बंद कर दिया है। चौगान के रखरखाव व जीर्णोद्धार कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से सभी प्रवेश मार्गों को कंटीली तारों से सील कर दिया गया है। चौगान का उपयोग अप्रैल से दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए किया जाता है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार चौगान परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध एंट्री, लोहे की बाड़ पर चढ़ने या अतिक्रमण का प्रयास करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोगों से अपील की है कि जीर्णोद्धार कार्यों में सहयोग दें और निर्धारित अवधि तक चौगान में प्रवेश न करें।