डलहौजी उपमंडल की ग्राम पंचायत मलूड़ा में मकान जमींदोज

मानसून की बेरहम बारिश से बरपा कहर, छ: मकान और तीन गोशालाएं खतरे की जद में डलहौजी उपमंडल की ग्राम पंचायत मलूड़ा में मानसून की बेरहम बारिश के बरपे कह...

डलहौजी उपमंडल की ग्राम पंचायत मलूड़ा में मकान जमींदोज

डलहौजी उपमंडल की ग्राम पंचायत मलूड़ा में मकान जमींदोज

मानसून की बेरहम बारिश से बरपा कहर, छ: मकान और तीन गोशालाएं खतरे की जद में

डलहौजी उपमंडल की ग्राम पंचायत मलूड़ा में मानसून की बेरहम बारिश के बरपे कहर से एक मकान जमींदोज हो गया, जबकि छ: मकान और तीन गोशालाएं खतरे की जद में आए हैं। सोमवार को बारिश के बीच एसडीएम अनिल भारद्वाज ने टीम संग मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से किसी तरह की अनहोनी घटना की आशंका को शून्य करने के लिए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मलूड़ा में बारिश के कारण जमीन खिसकने से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छ: मकान बुरी तरह दरक कर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा तीन गोशालाएं भी खतरे की जद में आ गई हैं। सोमवार को मलूड़ा पंचायत की प्रधान पुष्पा देवी ने इसकी सूचना उपमंडलीय प्रशासन को दी।

प्रभावितों ने संभावित खतरे को भांपते हुए मकान छोडक़र अपने रिश्तेदारों के यहां ली शरण 

सूचना पाते ही एसडीएम अनिल भारद्वाज टीम संग मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावितों से बातचीत की। प्रभावितों ने संभावित खतरे को भांपते हुए मकान छोडक़र अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने की बात कही। इस पर प्रभावितों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया है। एसडीएम ने हल्का पटवारी बारिश से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। प्रभावितों में बशीर खान, यासीन व इकबाल वासी गांव मटियाना और दुर्गो व बलदेव वासी गांव बोंखरी मोड शामिल हैं। इसके अलावा बारिश के कारण गुड्डो, किशोरी व चमन लाल की गोशालाएं दरक गई हैं। उधर, एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि बारिश से बिगड़े हालातों पर निगाह रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मलूड़ा के मटियाना व बोंखरी मोड प्रभावितों को जल्द ही सरकारी मेनुअल के मुताबिक राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी।