HP Board: परीक्षाओं में अभिभावक-विद्यार्थी भी बनेंगे शिक्षा बोर्ड की ‘तीसरी आंख’, विस्तार से जानें कैसे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च माह से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में अभिभावक-विद्यार्थी और शिक्षक भी बोर्ड के लिए तीसरी आंख बनेंगे। हिम...

HP Board: परीक्षाओं में अभिभावक-विद्यार्थी भी बनेंगे शिक्षा बोर्ड की ‘तीसरी आंख’, विस्तार से जानें कैसे

HP Board: परीक्षाओं में अभिभावक-विद्यार्थी भी बनेंगे शिक्षा बोर्ड की ‘तीसरी आंख’, विस्तार से जानें कैसे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च माह से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में अभिभावक-विद्यार्थी और शिक्षक भी बोर्ड के लिए तीसरी आंख बनेंगे।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च माह से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार अभिभावक-विद्यार्थी और शिक्षक भी बोर्ड के लिए तीसरी आंख बनेंगे। परीक्षाओं के दौरान शिक्षा बोर्ड एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, जिस पर प्रदेश के किसी भी परीक्षा केंद्र में अगर कोई अनियमितता बरती जा रही होगी या नकल करवाई जा रही होगी, उसकी शिकायत सीधा बोर्ड मुख्यालय में कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हो रही हैं। इस बार परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने विशेष इंतजाम करने का फैसला लिया है। इनमें सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षाओं पर नजर रखने के अलावा प्रशासनिक, शिक्षा विभाग और बोर्ड के उड़नदस्ते बनाने के साथ-साथ एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने की योजना है। बोर्ड के इस निर्णय के तहत यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल, बाहरी हस्तक्षेप, परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ या ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा। शिकायत की जांच के लिए उड़न दस्तों को मौके पर भेजा जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित केंद्र अधीक्षक स्टाफ और परीक्षार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।