चंबा-साहो मार्ग पर मंगलवार सवेरे परिवहन निगम की चंबा-भाला रूट की बस सेवा के बीच राह में हांफ जाने से मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस...
बीच रास्ते में हांफी एचआरटीसी बस, यात्री परेशान
चंबा-साहो मार्ग पर मंगलवार सवेरे परिवहन निगम की चंबा-भाला रूट की बस सेवा के बीच राह में हांफ जाने से मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके चलते बस में सवार कामगार, स्कूल व कालेज छात्र गंतव्य तक देरी से पहुंचे। इसके चलते मुसाफिरों को परिवहन निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली के खिलाफ खासी नाराजगी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार मंगलवार सवेरे भाला से चंबा की ओर से आ रही परिवहन निगम की बस मछराली माता मंदिर के समीप अचानक बीच राह में खराब हो गई। लंबे इंतजार के बाद भी बस की तकनीकी खराबी दुरूस्त न होने पर मुसाफिरों को दूसरे वाहनों व पैदल गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। इसके चलते बस में सवार मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बसों की बेहतर तरीके से जांच के बाद ही रूट पर भेजो
मुसाफिरों की मानें तो परिवहन निगम की बसों के आए दिन बीच राह में खराब होना आम बात हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक बार फिर परिवहन निगम की बस बीच राह में खराब हो गई। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से मांग उठाई है कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए निगम की कार्यशाला में बसों की बेहतर तरीके से जांच के बाद रूट पर भेजा जाए। बहरहाल, मंगलवार को चंबा-भाला रूट की परिवहन निगम की बस के बीच राह में खराब होने से मुसाफिरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।