हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में सनेई से रामपुर जा रही एचआरटीसी बस सुबह पौने आठ बजे खाई में गिर गई। बस में चालक-परिचालक समेत 20 लोग सवार बताए जा रहे...
रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 20 लोग थे सवार; एक युवक की मौत
हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में सनेई से रामपुर जा रही एचआरटीसी बस सुबह पौने आठ बजे खाई में गिर गई। बस में चालक-परिचालक समेत 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों और बचाव दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एचआरटीसी की बस (HP 06 A 5159) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सनेई से रामपुर आ रही बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बता दें कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। डंसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी ने बताया कि बस हादसे में घायल हुए वंश पुत्र सुरंजन निवासी गांव कराली तहसील रामपुर ने अस्पताल में पहुंचते ही दम दौड़ दिया। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। रामपुर से 15 किलोमीटर दूर हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर हुई। बस में चालक और परिचालक समेत 20 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक यात्री की मौत होने और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।