अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिरी यात्रियों से भरी HRTC बस, सात की माैत, 22 घायल

मृतकों में पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। या...

अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिरी यात्रियों से भरी HRTC बस, सात की माैत, 22 घायल

अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिरी यात्रियों से भरी HRTC बस, सात की माैत, 22 घायल

मृतकों में पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम HRTC की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में  सात यात्रियों की माैत हो गई है। करीब 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। घायलों का सरकाघाट अस्पताल व नेरचाैक मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है। दो घायल महिलाओं ने मेडिकल काॅलेज नेरचौक में उपचार के दौरान दम तोड़ा। 

घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहाैल रहा

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सरकाघाट व पुलिस थाना की टीम माैके के लिए रवाना हुई। घायलों को एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया है।  स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे रहे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहाैल रहा। जानकारी के अनुसार हादसे के दाैरान बस में करीब 29 लोग सवार थे।