लोगों का कहना बसों की पूरी जांच के बाद ही उन्हें रूट पर भेजा जाए तेलका क्षेत्र के निबेही मोड़ पर दो माह से एचआरटीसी की एक बस खराब खड़ी है। इससे यात...
तेलका में दो माह से खड़ी HRTC बस, यात्रियों को हो रही परेशानी
लोगों का कहना बसों की पूरी जांच के बाद ही उन्हें रूट पर भेजा जाए
तेलका क्षेत्र के निबेही मोड़ पर दो माह से एचआरटीसी की एक बस खराब खड़ी है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। चंबा डिपो की यह बस दो माह पहले चंबा से तेलका रूट पर निबेही मोड़ में तकनीकी खराबी के कारण रुक गई थी। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने अन्य बस का प्रबंध किया लेकिन खराब बस को अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। यात्रियों राजीव कुमार, नरेश कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार आदि का कहना है कि एचआरटीसी की बसें अक्सर रास्ते में खराब हो जाती हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से आग्रह किया है कि वर्कशॉप में बसों की पूरी जांच के बाद ही उन्हें रूट पर भेजा जाए। एचआरटीसी चंबा के ट्रैफिक मैनेजर आशविंदु सिंह ने बताया कि बस मेकेनिक की टीम मौके पर भेजी गई है। जल्द बस सुचारु रूप से रूट पर दौड़ना शुरू कर देगी।