घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़क जलाने का किया प्रयास, झुलसी महिला PGI रेफर

पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के...

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़क जलाने का किया प्रयास, झुलसी महिला PGI रेफर

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़क जलाने का किया प्रयास, झुलसी महिला PGI रेफर

पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।  गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके से पुलिस को थोड़ी मात्रा में पेट्रोल बरामद हुआ है। ऐसे में पेट्रोल छिड़कने की आशंका है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया। महिला को आनन-फानन सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल रेफर कर दिया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। घटना में महिला नीलम का चेहरा व बाल जल गए हैं।

 

घटना के बाद सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया। वहीं, आरएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए और सैंपल लिए। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।