आई लव डलहौजी’ सेल्फी प्वाइंट बदहाल

पर्यटन नगरी डलहौजी के ऐतिहासिक सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समीप स्थापित ‘आई लव डलहौजी’ सेल्फी प्वाइंट के कई अक्षर ट...

आई लव डलहौजी’ सेल्फी प्वाइंट बदहाल

आई लव डलहौजी’ सेल्फी प्वाइंट बदहाल

पर्यटन नगरी डलहौजी के ऐतिहासिक सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समीप स्थापित ‘आई लव डलहौजी’ सेल्फी प्वाइंट के कई अक्षर टूट जाने से इसकी सुंदरता फीकी पड गई है। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना यह सेल्फी प्र्वाइंट अब बदहाल स्थिति में दिखाई दे रहा है। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि सुभाष चौक डलहौजी का प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां हर दिन बडी संख्या में पर्यटक घूमने और यादगार तस्वीरें लेने पहुंचते हैं। ‘आई लव डलहौजी’ सेल्फ्ी प्वाइंट भी पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। यहां लोग डलहौजी की खूबसूरत वादियों और नेताजी की प्रतिमा के साथ फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं, लेकिन अब सेल्फी प्र्वाइंट के कुछ अक्षर टूट जाने और संरचना क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी आकर्षण क्षमता प्रभावित हो रही है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान इस प्रकार की बदहाल स्थिति डलहौजी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। उनका कहना है कि यह स्थान डलहौजी की पहचान से जुडा हुआ है और यहां आने वाले पर्यटक सबसे पहले इसी स्थल पर पहुंचते हैं। लिहाजा पर्यटकों ने भी मांग उठाई है कि सेल्फी प्वाइंट की जल्द मुरम्मत कर इसे पहले की तरह आकर्षक बनाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी देखरेख और मरम्मत नहीं की गई तो यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि पर्यटन नगरी की सुंदरता और पहचान को बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि डलहौजी आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।