बिजली-पानी की समस्या हल न की तो हाईवे पर करेंगे चक्का जाम

बनीखेत के स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग को दिया 15 जुलाई तक का अल्टीमेटम बिजली-पानी की लगातार समस्या से जूझ रहे बन...

बिजली-पानी की समस्या हल न की तो हाईवे पर करेंगे चक्का जाम

बिजली-पानी की समस्या हल न की तो हाईवे पर करेंगे चक्का जाम

बनीखेत के स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग को दिया 15 जुलाई तक का अल्टीमेटम

बिजली-पानी की लगातार समस्या से जूझ रहे बनीखेत के स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। रविवार को पंचायत के ग्रामीणों और व्यापारियों ने एलान किया है कि 15 जुलाई तक अगर क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति बेहतर नहीं होती है तो वे पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत के समीप चक्का जाम कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन, बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की होगी। क्षेत्र में बिजली और पानी की समस्या से ग्रामीण दो-चार हो रहे हैं। साथ ही बिजली गुल होने से कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर रविवार को ग्रामीणों और कारोबारियों ने बैठक की। 

शनिवार रात को भी बनीखेत बाजार में लाइट जाने के बाद 15 घंटे बाद अगले दिन बिजली हुई बहाल 

लोगों का कहना है कि घरों में कई दिन बाद नाममात्र ही पानी आ रहा है। जबकि, इसके बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। बिजली और पानी की समस्या को लेकर वे चंबा-कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से भी मिल चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। बार-बार बिजली जाने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात को भी बनीखेत बाजार में लाइट जाने के बाद 15 घंटे बाद अगले दिन बिजली बहाल हुई। लोगों का कहना है कि अगर दी गई मोहलत के भीतर बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता है तो वे संयुक्त रूप से चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर बनीखेत व्यापार मंडल के प्रधान संजीव ठाकुर, बनीखेत पंचायत के उपप्रधान विश्वजीत सिंह ठाकुर सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।