हिमाचल में पंचायत का कार्यकाल खत्म होने से 4 दिन पहले सुधराणी के प्रधान, उपप्रधान और 3 वार्ड मेंबर सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश के मंडी की सुधराणी पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और तीन वार्ड मैंबर मनरेगा समेत विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप में कार्यकाल खत्म होने...

हिमाचल में पंचायत का कार्यकाल खत्म होने से 4 दिन पहले सुधराणी के प्रधान, उपप्रधान और 3 वार्ड मेंबर सस्पेंड

हिमाचल में पंचायत का कार्यकाल खत्म होने से 4 दिन पहले सुधराणी के प्रधान, उपप्रधान और 3 वार्ड मेंबर सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश के मंडी की सुधराणी पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और तीन वार्ड मैंबर मनरेगा समेत विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप में कार्यकाल खत्म होने से चार दिन पहले निलंबित किए गए हैं. प्रधान ने कोर्ट जाने की बात कही है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल बालीचौकी की सुधराणी पंचायत के प्रधान, उप प्रधान औऱ तीन वार्ड मैंबर को सस्पेंड कर दिया गया है. कार्यकाल खत्म होने से चार दिन पहले यह कार्रवाई की गई है.

दरअसल, आरोप है कि सभी ने विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताएं बरती. यह कार्रवाई जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है.

आरोप है कि इन्होंने मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारों को निर्धारित राशि से अधिक भुगतान किया. चुनी लाल की शिकायत पर विकास खंड स्तर पर जांच समिति गठित की थी और अब समिति ने अपनी रिपोर्ट में अनियमितता की बात लिखी और पंचायत अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. आदेशों में कहा गया है कि सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण प्रधान, उपप्रधान और तीन पंचायत सदस्यों को निलंबित किया गया है,