चंबा के ककीरा में इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल; टांडा रेफर

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत...

चंबा के ककीरा में इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल; टांडा रेफर

चंबा के ककीरा में इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल; टांडा रेफर

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की टैक्सी इनोवा क्रिस्टा थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं।
 

मृतकों की सूची
1. ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

2. ममताबेन ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

3. काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी

4. दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी

5. प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी

6. जसवंत कुमार (51) (पुत्र हरी सिंह) निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल

घायलों की लिस्ट

1. मयंक ललितभाई पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

2. फोरमबेन मयंक पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 31 वर्ष 3. जियान्श मयंक ललितभाई (3) पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 3 वर्ष
4. प्रियान्शी भोपानी (3) (पुत्री प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी)