पौंग डैम की तरह साफ नजर आएगी खज्जियार झील

वन्य प्राणी विभाग का मकसद खज्जियार झील को साफ रखना ताकि झील पर्यटकों को करे खूब आकर्षित पौंग डैम की तर्ज पर अब खज्जियार झील भी साफ सुथरी नजर आएगी।...

पौंग डैम की तरह साफ नजर आएगी खज्जियार झील

पौंग डैम की तरह साफ नजर आएगी खज्जियार झील

वन्य प्राणी विभाग का मकसद खज्जियार झील को साफ रखना ताकि झील पर्यटकों को करे खूब आकर्षित

पौंग डैम की तर्ज पर अब खज्जियार झील भी साफ सुथरी नजर आएगी। वन्य प्राणी विभाग चंबा की ओर से इस बारे में ट्रायल बेस पर प्रयास शुरू कर दिया गया है। विभाग की मानें तो अगर यह ट्रायल सफल रहा तो और बोटों की खरीद की जाएगी और खज्जियार झील को चकाचक किया जाएगा। बोट के जरिये झील से समय-समय पर कूड़ा कचरा निकाला जाएगा। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी ही इस बोट के जरिये झील को साफ सुथरा रखने में जुटेंगे। वन्य प्राणी विभाग की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद खज्जियार झील को साफ रखना है, ताकि पर्यटकों को यह झील खूब आकर्षित करें।

वन विभाग का यह प्रयास अभी ट्रायल बेस पर 

जानकारी के अनुसार पर्यटन स्थल खज्जियार स्थित झील को देखने देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। खज्जियार मैदान की सुंदरता और देवदार से घिरा क्षेत्र पर्यटकों को खूब रास आता है। वन्य प्राणी विभाग चंबा भी समय समय पर खज्जियार को सुंदर बनाने के लिए प्रयास करता है। इस बार विभाग की ओर से बोट की खरीद की गई है, जो झील के इर्द गिर्द चलती रहेगी। इससे झील साफ सुथरी रहेगी। गौरतलब है कि विश्व भर में खज्जियार मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात है। खज्जियार झील को साफ सुथरा रखने के लिए पौंग डैम की तर्ज पर बोट खरीदी गई है, जो झील की सफाई करने में सहायता करेगी। कहा कि ट्रायल बेस पर यह प्रयास किया गया है। ट्रायल सफल रहा तो ओर बोटों की खरीद भी की जाएगी। -धीरज कुमार, बीओ, वन विभाग