प्रोजेक्ट साइट पर मजदूर की मौत पर श्रम विभाग ने भेजा नोटिस

चंबा। जिले में निजी जल विद्युत परियोजना की प्रोजेक्ट साइट पर एक मजदूर की मौत के मामले में श्रम विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला श्रम अधिकारी ने कंपनी...

प्रोजेक्ट साइट पर मजदूर की मौत पर श्रम विभाग ने भेजा नोटिस

प्रोजेक्ट साइट पर मजदूर की मौत पर श्रम विभाग ने भेजा नोटिस

चंबा। जिले में निजी जल विद्युत परियोजना की प्रोजेक्ट साइट पर एक मजदूर की मौत के मामले में श्रम विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला श्रम अधिकारी ने कंपनी के फैक्ट्री ऑक्यूपियर को नोटिस जारी कर जवाबतलब किया है।
13 मार्च को कंपनी के प्रोजेक्ट क्षेत्र में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से छामु नाम के मजदूर की मौत हो गई थी। पुलिस ने लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की है। श्रम विभाग ने नोटिस में नाराजगी जताई है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कंपनी ने अभी तक विभाग को रिपोर्ट नहीं सौंपी। नोटिस में विभाग ने कंपनी के बयान पर भी सवाल उठाए हैं जिसमें कहा था कि मजदूर बिना मैनेजमेंट की जानकारी के बिजली के खंभे पर चढ़ा था। जवाब मांगा है कि यदि मजदूर बिना जानकारी खंभे पर चढ़ा तो खतरनाक क्षेत्र होने के बावजूद वहां सुपरवाइजर और सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे। मृतक को उस दिन क्या काम सौंपा था और कंपनी में बिजली और हाई-रिस्क काम के लिए क्या सेफ्टी प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। विभाग ने कंपनी से ठेकेदार का ब्योरा और लाइसेंस की जानकारी भी मांगी है। कंपनी प्रबंधन को 24 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कंपनी के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।