चंबा-भरमौर एनएच पर सोमवार सवेरे बत्ती दी हट्टी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते करीब पांच घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही है। इसके चलते एनएच पर दोनों ओ...
बत्ती दी हट्टी में भूस्खलन से पांच घंटे आवाजाही ठप
चंबा-भरमौर एनएच पर सोमवार सवेरे बत्ती दी हट्टी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते करीब पांच घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही है। इसके चलते एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान भूस्खलन प्रभावित हिस्से से लोग जान जोखिम में डालकर आर-पार होते रहे। एनएच बंद होने की सूचना पाते ही एनएच प्रबंधन की ओर से जेसीबी मशीनें भेजकर यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएन प्रबंधन ने मलबा व चट्टानें हटाकर यातायात बहाल करने में सफलता हासिल की। इसके बाद ही बीच राह में फंसे वाहनों ने गंतव्य की राह पकड़ी।
जानकारी के अनुसार सोमवार अल सवेरे करीब साढ़े चार बजे भारी बारिश के बीच बत्ती दी हट्टी के समीप अचानक पहाड़ी के दरकने से चट्टानें व मलबा नीचे आ गिरने से वाहनों के पहिये थम गए। इसी बीच मार्ग बंद होने की सूचना एनएच प्रबंधन को दी गई। एनएच प्रबंधन ने तुंरत जेसीबी मशीनों संग फील्ड स्टाफ को मौके पर रवाना कर दिया। करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद एनएच से मलबा व पत्थर हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाया गया। इसके बाद भरमौर एनएच पर वाहनों ने सरपट दौडऩा आरंभ कर दिया।
सहायक अभियंता के बोल
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता ईं वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बत्ती दी हट्टी के पास बारिश से हुए भूस्खलन के कारण भरमौर एनएच पर यातायात बाधित हुआ था। उन्होंने बताया कि मलबा व चट्टानें हटाकर वाहनों की आवाजाही को दोबारा से सामान्य बना दिया गया है।