लंगर समितियों को घोड़े और खच्चर न चलने से सामान पहुंचाने में हुई परेशानी

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर नहीं चलने से लंगर समितियों को अपना सामान पड़ावों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विभ...

लंगर समितियों को घोड़े और खच्चर न चलने से सामान पहुंचाने में हुई परेशानी

लंगर समितियों को घोड़े और खच्चर न चलने से सामान पहुंचाने में हुई परेशानी

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर नहीं चलने से लंगर समितियों को अपना सामान पड़ावों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर ड्यूटी देने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए भी जरूरी सामान वहां तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
बचाव दल सहित अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित सामान भी घोड़े-खच्चरों पर लादकर विभिन्न पड़ावों तक पहुंचाया जाता रहा है। ऐसे में लंगर समितियां प्रशासन से मांग कर रही हैं कि घोड़े-खच्चरों के माध्यम से सामान पहुंचाने की अनुमति दी जाए। समितियों का कहना है कि नियमित रूप से इनके संचालन पर बाद में निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन जरूरी सामान डलझील सहित अन्य पड़ावों तक पहुंचाने के लिए पैदल मार्ग पर इन्हें चलाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

पहले दिन नहीं हो पाई हेलिकाप्टर की उड़ान
होली से गौरीकुंड के लिए बुधवार को पहले दिन हेलिकाप्टर की उड़ानें नहीं हो पाईं। वीरवार को उड़ानें होने की उम्मीद है। खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं। श्रद्धालु हेली टैक्सी से यात्रा करने के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे।