हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आज स्कूल बंद रखने का लिया निर्णय चंबा की चड़ी पंचायत में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर मा...

हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत

हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आज स्कूल बंद रखने का लिया निर्णय

चंबा की चड़ी पंचायत में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर माैजूद पति-पत्नी की इसकी चपेट में आने से माैत हो गई। मृतक की पहचान पल्लवी पत्नी सन्नी और सन्नी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी अभी तक लापता हैं। महिला पति के साथ मायके आई थी और इसी दाैरान यह घटना हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को भी सूचित किया। विधानसभा क्षेत्र चुराह में आज स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। 

प्रदेश में 27 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान

चंबा जिले में भारी बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जगह-जगह सड़कें बंद हो गई हैं, मक्की की फसल पानी के तेज बहाव में बह गई। चंबा- तीसा मुख्यमार्ग नकरोड व पंगोला में भूस्खलन हुआ है। नकरोड़-थली सड़क पर भी काफी क्षति होने की सूचना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से अगले तीन घंटों तक शिमला, सिरमाैर, चंबा, कांगड़ा व मंडी जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। राज्य में 27 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है।