घर से सैर पर निकलने व्यक्ति की गिरने से मौत

घर से सैर करने निकले राजेंद्र कुमार (52) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव सेरी, डाकघर भरमौर की गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार तड़के वह रोजाना की तरह सैर करने...

घर से सैर पर निकलने व्यक्ति की गिरने से मौत

घर से सैर पर निकलने व्यक्ति की गिरने से मौत

घर से सैर करने निकले राजेंद्र कुमार (52) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव सेरी, डाकघर भरमौर की गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार तड़के वह रोजाना की तरह सैर करने के लिए निकले थे।
गोरपटा के पास अचानक पैर फिसलने से ढांक में जा गिरे। वहां बेसुध हालत में राहगीरों ने उन्हें देखा और उठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जब उनकी जांच की तो मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इसमें आगामी जांच प्रक्रिया पूरी कर रही है। 

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें