मिड-डे मील और आंगनबाड़ी वर्कर देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगी

सीटू से जुड़ीं विभिन्न यूनियनें वीरवार को देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगी। इस हड़ताल में मिड-डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं, एनएचपीसी...

मिड-डे मील और आंगनबाड़ी वर्कर  देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगी

मिड-डे मील और आंगनबाड़ी वर्कर देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगी

सीटू से जुड़ीं विभिन्न यूनियनें वीरवार को देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगी। इस हड़ताल में मिड-डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं, एनएचपीसी ठेका मजदूर, मनरेगा मजदूर और अन्य आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होंगे।
सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सैकड़ों मजदूर इस हड़ताल में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। हड़ताल का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उन नीतियों के खिलाफ विरोध जताना है जिन्हें मजदूर-विरोधी, कर्मचारी-विरोधी और जनविरोधी बताया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में लगातार बढ़ती महंगाई और न्यूनतम वेतन की अनदेखी, नियमितीकरण की मांगों की उपेक्षा, ठेका प्रथा का बढ़ता विस्तार, सामाजिक सुरक्षा और पेंशन की गारंटी, ईपीएफ और ईएसआई के अधिकारों की रक्षा, श्रम कानूनों को कमजोर करने की रोक शामिल हैं।नरेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि हड़ताल के कारण सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सीटू का कहना है कि इस हड़ताल के माध्यम से मजदूर वर्ग के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।