डोगरा बाजार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगवाई में भाजपा ने किया जोरदार प्रदर्शन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगवाई में...
RSS पर टिप्पणी को लेकर माफी मांगें मंत्री नेगी
डोगरा बाजार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगवाई में भाजपा ने किया जोरदार प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डोगरा बाजार में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की गई। जय सिंह ने कहा कि देश को विभाजित करने वाली कांग्रेस आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्र निर्माण में लगे संगठन पर निराधार और अशोभनीय टिप्पणियां कर रही है, जिसे भाजपा किसी परिस्थितति में स्वीकार नहीं करेगी। ये टिप्पणियां घटिया मानसिकता का प्रतीक हैं।
हिमाचल में कांग्रेस राज में आम जनता त्रस्त है और सरकार को लोगों की पीडा से कोई सरोकार नहीं
जय सिंह ने कहा कि जगत सिंह नेगी ने आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए, जिनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री आरएसएस पर की गई टिप्पणी को लेकर जल्द माफी मांगें। जय सिंह ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस राज में आम जनता त्रस्त है और सरकार को लोगों की पीडा से कोई सरोकार नहीं है। पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही है। बुजुर्गों को उम्र के इस पड़ाव में आकर सडक़ों पर उतरना पड़ा है। जय सिंह ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का चंबा पहुंचने पर काले झंडे दिखाकर और उनके समक्ष ही उनका पुतला जलाकर स्वागत किया जाएगा।