अमरीन कौर के साथ चंडीगढ़ में लेंगे सात फेरे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पु...
परिणय सूत्र में बंधेंगे मंत्री विक्रमादित्य सिंह
अमरीन कौर के साथ चंडीगढ़ में लेंगे सात फेरे
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को चंडीगढ़ की अमरीन कौर से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और मैरिज वेन्यू भी तय हो चुका है। शादी समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर दो में होना तय हुआ है।
साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं अमरीन
चंडीगढ़ सेक्टर दो के सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंद्र कौर की पुत्री अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।विक्रमादित्य सिंह का पहले राजस्थान के उदयपुर के राजघराने की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ विवाह हुआ था और दोनों के बीच गत वर्ष तलाक हो गया था।