नाबालिग को बाल सुधार गृह ऊना भेजा

पुलिस टीम ने नाबालिग को न्यायालय में किया पेश चम्बा जिले में नाबालिग के बच्चे को जन्म देने के मामले में वीरवार को आरोपी नाबालिग युवक को न्यायालय मे...

नाबालिग को बाल सुधार गृह ऊना भेजा

नाबालिग को बाल सुधार गृह ऊना भेजा

पुलिस टीम ने नाबालिग को न्यायालय में किया पेश

चम्बा जिले में नाबालिग के बच्चे को जन्म देने के मामले में वीरवार को आरोपी नाबालिग युवक को न्यायालय में पेश किया। इस दौरान न्यायालय ने आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया। जानकारी के अनुसार जिले के एक अस्पताल में पेट दर्द का उपचार करवाने पहुंची नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने लड़की से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने नाबालिग को न्यायालय में पेश किया।