शरारती तत्वों ने फूंक दिया जिल्लो गांव का जंगल

कई किमी दूर तक दिखीं आग की लपटें, घर बचाने के लिए रात पर पहरा देते रहे ग्रामीण आग की चपेट में आने से पेड़ और पौधों सहित कई जीव भी हो गए स्वाह बा...

शरारती तत्वों ने फूंक दिया जिल्लो गांव का जंगल

शरारती तत्वों ने फूंक दिया जिल्लो गांव का जंगल

कई किमी दूर तक दिखीं आग की लपटें, घर बचाने के लिए रात पर पहरा देते रहे ग्रामीण आग की चपेट में आने से पेड़ और पौधों सहित कई जीव भी हो गए स्वाह
बारिश की बूंदें गिरने से बुझी आग, विभाग कर रहा नुकसान का आकलन

चंबा। करियां पंचायत के जिल्लो गांव के साथ लगते जंगल में शनिवार रात को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे पूरा जंगल आग से दहक उठा। कई किलोमीटर दूर से भयंकर आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
गांव के लोग यह सोचकर सहम उठे कि कहीं आग उनके घरों तक न पहुंच जाए। इसके चलते उन्हें रात पर जागकर अपने घरों को बचाने के लिए पहरा देना पड़ा क्योंकि आग गांव के बिलकुल साथ पहुंच चुकी थी। गनीमत यह रही कि आग घरों तक नहीं पहुंची। रात भर जंगल में सुलगी आग को बुझाने के लिए कोई भी वन विभाग का कर्मचारी नहीं पहुंचा। रविवार को सुबह के समय भी आग भड़की रही। इसकी सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी आग बुझाने में डटे रहे। दोपहर बाद आसमान से बारिश की बूंदें गिरने से आग बुझ गई। हालांकि, आग की चपेट में आने से पेड़-पौधों के साथ कई वन्य जीव भी जलकर स्वाह हो गए हैं। नुकसान का आकलन विभाग कर रहा है। साथ ही आग लगाने वाले शरारती तत्वों की भी पहचान की जा रही है। उधर, वनमंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगल में आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए टीम भेज दी गई थी। आग लगाने वालों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।