शरारती तत्वों ने पहले पी शराब, फिर गिरा दी बाइक

भरमौर (चंबा)। लूणा के पास शनिवार रात को शरारती तत्वों ने नशे में धुत होकर काफी उत्पात मचाया। मंदिर के साथ आग जलाकर पहले शराब पी, उसके बाद खाली बोतल को...

शरारती तत्वों ने पहले पी शराब, फिर गिरा दी बाइक

शरारती तत्वों ने पहले पी शराब, फिर गिरा दी बाइक

भरमौर (चंबा)। लूणा के पास शनिवार रात को शरारती तत्वों ने नशे में धुत होकर काफी उत्पात मचाया। मंदिर के साथ आग जलाकर पहले शराब पी, उसके बाद खाली बोतल को भी वहीं फेंक गए।
इतना ही नहीं, सड़क के किनारे खड़ी बाइक को भी गिरा दिया। इससे बाइक को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि रात को इस प्रकार का हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों में विक्की कुमार, प्यार सिंह, होशियार सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार रात को कुछ लोग शराब की बोतलें लेकर पिकनिक मनाने पहुंचे। उन्होंने सड़क के किनारे आग भी जलाई। ऐसे शरारती लोग क्षेत्र में किसी भी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होना काफी जरूरी है। पुलिस केवल दिन के समय यातायात के चालान काटकर अपनी ड्यूटी न निभाए, बल्कि रात को उत्पात मचाने वाले ऐसे लोगों पर भी शिकंजा कसे ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की आपराधिक घटना न हो। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत लिखित तौर पर नहीं पहुंची है। हालांकि, रात को गश्त लगाकर शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें