पुलिस इस मामले में आरोपी की पत्नी, बेटे सहित लापता युवती की सहेलियों से कर चुकी पूछताछ बालू से लापता हुई सलूणी विकास खंड की युवती को तलाश करन...
सलूणी विकास खंड की लापता युवती की पठानकोट में तलाश
पुलिस इस मामले में आरोपी की पत्नी, बेटे सहित लापता युवती की सहेलियों से कर चुकी पूछताछ
बालू से लापता हुई सलूणी विकास खंड की युवती को तलाश करने के लिए पुलिस अब पठानकोट तक पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने जिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उसने अपने बयान में पुलिस को यही बताया है कि युवती को नूरपुर छोड़ा था। ऐसे में पुलिस अब युवती को पठानकोट सहित पंजाब के अन्य इलाकों में तलाश करने में जुट गई है। अब तक पुलिस इस मामले में आरोपी की पत्नी, बेटे सहित लापता युवती की सहेलियों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा चमेरा जलाशय के अलावा अन्य सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा चुकी है। इसमें पुलिस को अब तक निराशा ही हाथ लगी है।
आखिरी बार आरोपी लड़की को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया था नूरपुर
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती बालू में निजी क्वार्टर लेकर कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी। सितंबर में आरोपी शिक्षक के साथ उसका मेलजोल सामने आया। आखिरी बार आरोपी उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर नूरपुर ले गया। जहां पर दोनों ने एक ढाबे में खाना खाया। इसके बाद से ही युवती लापता है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता युवती को तलाश करने के लिए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।