महिला के लिए मसीहा बने विधायक व डाक्टर जनकराज

डाक्टर जनकराज ने घायल को अपनी गाड़ी में पहुंचाया मेडिकल कालेज भरमौर-पांगी के विधायक डाक्टर जनकराज ने बुधवार को पठानकोट एनएच पर परेल के समीप सडक़ हाद...

महिला के लिए मसीहा बने विधायक व डाक्टर जनकराज

महिला के लिए मसीहा बने विधायक व डाक्टर जनकराज

डाक्टर जनकराज ने घायल को अपनी गाड़ी में पहुंचाया मेडिकल कालेज

भरमौर-पांगी के विधायक डाक्टर जनकराज ने बुधवार को पठानकोट एनएच पर परेल के समीप सडक़ हादसे में घायल महिला को निजी वाहन में डालकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। मेडिकल कालेज में डा. जनकराज ने स्वयं मौजूद रहकर घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिलवाया। फिलहाल घायल महिला की हालत खतरे से बाहर है। महिला को उपचार दिलवाने के बाद ही डा. जनकराज आगामी सफर के लिए धर्मशाला को रवाना हुए।

परेल के समीप पिकअप व बाइक की टक्कर में घायल हुई महिला 

जानकारी के अनुसार भरमौर-पांगी के विधायक डा. जनकराज अपने निजी वाहन में सवार होकर भरमौर से धर्मशाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान परेल के समीप पिकअप व बाइक की टक्कर हो गई। इससे सवार महिला सड़क़ पर गिरने के कारण घायल हो गई। विधायक जनकराज ने तुरंत घायल महिला को गाड़ी में डाल कर मेडिकल कालेज की राह पकड़ी। विधायक ने स्वयं महिला को वाहन से गोद में उठाकर स्ट्रेचर पर बिठाने के बाद आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया। महिला की हालत स्थिर होने के बाद ही डाक्टर जनकराज आगामी सफर पर रवाना हुए।