विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, महिला थाने में छठी बार हुई दो घंटे तक पूछताछ

डा. हंसराज से बुधवार को महिला पुलिस थाना में छठी बार करीब दो घंटे तक हुई पूछताछ  चुराह के विधायक डा. हंसराज से बुधवार को महिला पुलिस थाना में...

विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, महिला थाने में छठी बार हुई  दो घंटे तक पूछताछ

विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, महिला थाने में छठी बार हुई दो घंटे तक पूछताछ

डा. हंसराज से बुधवार को महिला पुलिस थाना में छठी बार करीब दो घंटे तक हुई पूछताछ 

चुराह के विधायक डा. हंसराज से बुधवार को महिला पुलिस थाना में छठी बार करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इसके साथ ही विधायक की अग्रिम जमानत पर गुरुवार को अदालत में फैसला सुनाया जाएगा। 22 नवंबर की सुनवाई के दौरान अदालत ने विधायक की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा था। पुलिस की विधायक से सोमवार और बुधवार की पूछताछ को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि मामले को लेकर पुलिस जांच अब अंतिम मोड़ पर है। ऐसे में अदालत के निर्णय से पहले सभी साक्ष्य दोबारा खंगाले जा रहे हैं। 

पुलिस चंडीगढ़ होटल से जब्त दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से निकाले गए डाटा और गवाहियों को मिलाकर दोबारा संरचित कर रही पूरा टाइमलाइन  

सूत्रों के अनुसार, बुधवार की पूछताछ मुख्य रूप से चंडीगढ़ होटल से मिले डिजिटल दस्तावेजों, मोबाइल डेटा, कॉल रिकर्ड और पहले दिए गए बयानों के क्रॉस-मिलान पर केंद्रित रही। कई तकनीकी सवाल दोबारा पूछे गए और पुलिस ने समय, लोकेशन व इलेक्ट्रॉनिक डाटा के तुलनात्मक विश्लेषण पर विशेष ध्यान दिया। बताते चलें कि इस मामले में अब तक पुलिस विधायक हंस राज की पत्नी से गहन पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही जांच टीम मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार से भी विस्तृत पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अभी चंडीगढ़ होटल से जब्त दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से निकाले गए डाटा और गवाहियों को मिलाकर पूरा टाइमलाइन दोबारा संरचित कर रही है।