ब्रंगाल में विधायक ने देखे आपदा प्रभावित परिवारों के जख्म

डीएस ठाकुर ने नुकसान का लिया जायजा, मुआवजा देने के दिए निर्देश डलहौजी हल्के के विधायक डीएस ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत ब्रंगाल में पिछले दिनों...

ब्रंगाल में विधायक ने देखे आपदा प्रभावित परिवारों के जख्म

ब्रंगाल में विधायक ने देखे आपदा प्रभावित परिवारों के जख्म

डीएस ठाकुर ने नुकसान का लिया जायजा, मुआवजा देने के दिए निर्देश

डलहौजी हल्के के विधायक डीएस ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत ब्रंगाल में पिछले दिनों बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने साथ ही प्रभावित परिवारों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि उपमंडलीय प्रशासन को रिपोर्ट तैयार कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दे दिए गए हैं। डीएस ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ब्रंगाल पंचायत में बादल फटने की घटना से घरों व गोशालाओं को काफी नुकसान हुआ है। 

रविवार को विधायक डीएस ठाकुर ने ग्राम पंचायत ब्रंगाल का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

प्रभावितों की पुर्नावास में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। वह चरणबद्ध तरीके से डलहौजी हल्के के विभिन्न हिस्सों में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण हल्के में काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण कई मकान व गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बारिश से बंद सडकों को खोलने का काम लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जारी है। बहरहाल, रविवार को विधायक डीएस ठाकुर ने ग्राम पंचायत ब्रंगाल का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही प्रभावितों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।