बंदर और सुअर की समस्या को कई बार विभाग के ध्यान में लाने पर भी कोई ठोस समाधान नहीं सलूणी क्षेत्र में किसानों के खेतों में बंदरों और सुअरों का आतंक...
बंदर और सुअर तोड़ रहे किसानों की कमर
बंदर और सुअर की समस्या को कई बार विभाग के ध्यान में लाने पर भी कोई ठोस समाधान नहीं
सलूणी क्षेत्र में किसानों के खेतों में बंदरों और सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में तो वे किसी तरह अपनी फसल बचा लेते हैं, लेकिन रात को स्थिति बिगड़ जाती है। जंगली सुअर रात के अंधेरे में खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को चट कर जाते हैं, जिससे भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पूर्व वार्ड सदस्य अमर सिंह, हंसराज, सुरेश कुमार और मनसा राम ने बताया कि कई बार सुअरों के झुंड रात में खेतों में पहुंचकर फसल को उजाड़ देते हैं। सुबह उन्हें खेत खाली मिलते हैं। इस समस्या को कई बार विभाग के ध्यान में लाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया। उधर, इस बारे में डीएफओ सलूणी सुशील गुलेरिया ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान जल्द ही करवाया जाएगा।