542 बूथों में 2200 से अधिक कर्मचारियों ने पिलाई पोलियो की खुराक

सीएमओ कार्यालय में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया अभियान का शुभारंभ दवाई पीने से छूटे बच्चों को दो दिन तक घर में जाकर दवाई पिलाएंगे आशा वर्कर संवाद...

542 बूथों में 2200 से अधिक कर्मचारियों ने पिलाई पोलियो की खुराक

542 बूथों में 2200 से अधिक कर्मचारियों ने पिलाई पोलियो की खुराक

सीएमओ कार्यालय में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया अभियान का शुभारंभ
दवाई पीने से छूटे बच्चों को दो दिन तक घर में जाकर दवाई पिलाएंगे आशा वर्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में रविवार को 542 बूथों पर शूनय से पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सीएमओ कार्यालय में बने बूथ में बच्चे को दवाई पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह और जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने भी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई।
इस अभियान को सफल बनाने में 2200 से अधिक कर्मचारियों ने योगदान दिया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह ने बताया कि जिले में 52,137 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें जो बच्चे छूट गए होेंगे उन्हें आशा वर्कर अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर यह दवाई पिलाएंगी। पोलियो की बीमारी से बचाने के लिए यह दवाई काफी आवश्यक है। इसके लिए विभाग अपने स्तर पर अभिभावकों को समय-समय पर जागरूक भी करता रहता है। खबर लिखे जाने तक जिले में कितने बच्चों को दवाई पिलाई गई, यह आकलन तैयार नहीं हो पाया था।