बेटे की तलाश को लेकर मां ने डीसी-एसपी को सौंपा शिकायत पत्र, मांगी निष्पक्ष जांच

करीब एक माह पूर्व परेल पुल से पिता द्वारा मासूम बेटे को रावी नदी में फेंकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। लापता मासूम गगनदीप की मां सारिका ने अपने प...

बेटे की तलाश को लेकर मां ने डीसी-एसपी को सौंपा शिकायत पत्र, मांगी निष्पक्ष जांच

बेटे की तलाश को लेकर मां ने डीसी-एसपी को सौंपा शिकायत पत्र, मांगी निष्पक्ष जांच

करीब एक माह पूर्व परेल पुल से पिता द्वारा मासूम बेटे को रावी नदी में फेंकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। लापता मासूम गगनदीप की मां सारिका ने अपने पति के दावों पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई है कि बच्चे को नदी में फेंकने की बात सच नहीं हो सकती और उसे कहीं छिपाकर रखा गया है। उन्होंने उपायुक्त चंबा और पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। सारिका ने कहा कि घटना को एक माह बीत जाने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इससे वह मौजूदा जांच कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। उन्होंने प्रशासन के समक्ष आशंका जताई कि घटना के समय उनके पति हितेश कुमार के साथ एक महिला भी मौजूद थी। उन्होंने महिला, उसकी मां और भाई से भी पूछताछ की मांग की है। सारिका ने परेल स्थित पति के क्वार्टर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि घटना से पहले बच्चा इसी क्षेत्र में मौजूद था। उन्होंने पति द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच करवाने की भी मांग की है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।