एनएच पर वाहनों की आवाजाही खुलने के बाद ही बीच राह में वाहन सहित फंसे लोगों ने राहत की सांस ली चंबा-पठानकोट एनएच पर सोमवार सवेरे परिहार के समी...
परिहार में दरका पहाड़, एनएच पर ल्हासे के कारण सात घंटे ट्रैफिक ठप
एनएच पर वाहनों की आवाजाही खुलने के बाद ही बीच राह में वाहन सहित फंसे लोगों ने राहत की सांस ली
चंबा-पठानकोट एनएच पर सोमवार सवेरे परिहार के समीप भूस्खलन होने से करीब सात घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एनएच प्रबंधन ने मार्ग बंद होने की सूचना पाते ही जेसीबी मशीनों संग फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजकर मलबा व पत्थर हटाने का काम आरंभ किया। सोमवार करीब साढ़े दस बजे बाद एनएच पर दोबारा से यातायात बहाल हो पाया। एनएच के वाहनों की आवाजाही हेतु खुलने के बाद ही बीच राह में वाहन सहित फंसे लोगों ने राहत की सांस लेते हुए गंतव्य की राह पकड़ी। जानकारी के अनुसार सोमवार सवेरे करीब चार बजे परिहार के पास अचानक पहाड़ी से भारी तादाद में मलबा व पत्थर एनएच पर आ गिरे।
बनीखेत 04-दो- रिहायशी क्षेत्र के उपरी हिस्से में जारी भूस्खलन ने प्रशासन के साथ-साथ लोगों की चिंता भी बढ़ा दी
इसके चलते एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। एनएच प्रबंधन ने सूचना पाते ही जेसीबी मशीनों संग फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजकर यातायात बहाली को लेकर युद्धस्तर पर काम आरंभ कर दिया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पठानकोट एनएच पर वाहनों की आवाजाही दोबारा से सामान्य हो पाई। इस दौरान एनएच पर ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल व संचालन के लिए मौके पर पुलिस टीम को बुलाना पड़ा। उधर,बनीखेत 04-दो- रिहायशी क्षेत्र के उपरी हिस्से में जारी भूस्खलन ने प्रशासन के साथ-साथ लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। परिहार के पास भूस्खलन होने से पठानकोट एनएच पर ट्रैफिक ठप हुआ था। एनएच से मलबा व पत्थर हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। संवेदनशील एनएच के इस हिस्से पर 24 घंटे जेसीबी मशीन की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है